अगर किसी छोटी कंपनी (MSME) का पैसा (Payment) किसी बड़ी कंपनी या सरकारी विभाग ने रोक लिया है, तो ऑनलाइन शिकायत।
MSME Samadhaan पोर्टल (samadhaan.msme.gov.in) पर जाएं।
अपने उद्यम रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration) नंबर से लॉगिन करें।
"File Application" पर क्लिक करें।
खरीदार (Buyer) का विवरण, इनवॉइस (Bill) की कॉपी, और बकाया राशि की डिटेल अपलोड करें। 45 दिन से ज़्यादा पेमेंट रुके होने पर आप ब्याज के साथ पैसा मांग सकते हैं।
शिकायतकर्ता के पास वैद्य "उद्यम रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration)" होना चाहिए और खरीदार द्वारा 45 दिन से अधिक समय से भुगतान रुका होना चाहिए।
बिना किसी रुकावट के सीधे सरकारी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
नोट: किसी भी सरकारी सेवा के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
JanSarkari.com आपको सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता है। यदि आपको MSME समाधान से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।